पोसैता-डेरोवॉ जीएम नाला रेल ब्रिज से गिरने से एक कांवरिया की मौ'त, मनोहरपुर का रहनेवाला था

    पोसैता-डेरोवॉ जीएम नाला रेल ब्रिज से गिरने से एक कांवरिया की मौ'त, मनोहरपुर का रहनेवाला था

    चाईबासा (CHAIBASA): महादेवसाल बाबा धाम जाने के क्रम में पोसैता डेरोंवॉ जीएम नाला रेल ब्रिज पार करने के दौरान रेल पुल से गिरने से एक कांवड़िया युवक की मौत हो गई. जानकारी क अनुसार मृतक मनोहरपुर थाना क्षेत्र के बीस खोली का रहने वाला है. मृतक का नाम बब्लू गोप है. घटना की सूचना मिलने के बाद गोइलकेरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लिया.

    साथियों से हो रही पूछताछ

    जानकारी के अनुसार शनिवार को मृतक राउरकेला वेदव्यास उड़ीसा संगम से जल लेकर अपने साथियों के साथ गोइलकेरा स्थित बाबा महादेवशाल मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ लेकर आ रहा था. इसी दौरान रविवार की सुबह बब्लू गोप हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग के पोसैता और डेरोवॉ रेलवे स्टेशन के बीच रेल पुलिया जीएम नाला पार कर रहा था. तभी उसे चक्कर आने से वह पुल से नीचे गिर गया. नीचे गिरने के दौरान युवक पानी में गिरने के वजाय एक भारी भरकम चट्टान पर गिर गया. जिससे युवक कि मौत घटनास्थल पर हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद गोइलकेरा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं पुलिस अग्रेतर कारवाई करते हुए मृतक युवक के साथियों से इस संबंध में पूछताछ कर रही है.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news