सावन की तीसरी सोमवारी: बोल बम के जयकारों से गूंज उठा बाबा बासुकीनाथ धाम 

    सावन की तीसरी सोमवारी: बोल बम के जयकारों से गूंज उठा बाबा बासुकीनाथ धाम

    दुमका (DUMKA): झारखंड के दुमका जिला स्थित सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बासुकीनाथ धाम में सावन की तीसरी सोमवारी को  शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी . सुबह से ही कतारबद्ध होकर शिवभक्त अरघा के माध्यम से नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर रहे हैं. वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. वैसे तो सावन के महीने में रोजाना बाबा बासुकीनाथ के दरबार में लाखों की संख्या में श्रद्धालु महादेव के ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक करते हैं, मगर सावन के सोमवारी का अपना ही एक विशेष महत्व है. मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय होता है, जिस वजह से इस माह के सोमवार का महत्व सबसे अधिक होता है. 

    सृष्टि की रक्षा 

    ऐसी भी मान्यता है कि समुद्र मथने के बाद जो विष निकला उसे भगवान शिव ने अपने कंठ में समाहित कर सृष्टि की रक्षा थी विष के प्रभाव को कम करने के लिए सभी देवी- देवताओं ने उन्हें जल अर्पित किया ताकि उन्हें राहत मिले. कहा जाता है कि यही कारण है कि सावन में भगवान शिव पर जल चढ़ाया जाता है. 

    रिपोर्ट: सुतिब्रो गोस्वामी, जरमुंडी/दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news