रांची(RANCHI): प्रिंस खान और उसके खास गुर्गे राहुल राणा सिंह को लेकर हर दिन एक नए और चौकाने वाले खुलासे सामने आ रहे है. पहले पुलिस स्कॉर्ट और बॉडीगार्ड की खबर सुर्खियों में थी अब लाईसेंसी हथियार का भी खुलासा हुआ है. प्रिंस खान के खास राहुल को रांची जिला प्रशासन की ओर से पिस्टल का लाइसेंस दिया गया था. लेकिन अब हथियार का लाईसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू की गई है. साथ ही हथियार के लाइसेंस के लिए किसने पैरवी की थी इसकी भी कुंडली खंगाली जा रही है.
दरअसल प्रिंस खान विदेश में बैठा है. पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर प्रिंस का ठिकाना पाकिस्तान है. इसके बावजूद झारखंड के अलग अलग शहरों में इसके गुर्गे घटना को अंजाम दे रहे है. जब इसकी जांच शुरू हुई तो खुलासा हुआ की प्रिंस खान के साथ रांची का एक सफेदपोश है.जब जांच आगे बढ़ी तो और भी चौकेने वाले खुलासे हुए. लालपुर का रहने वाला राहुल राणा को झारखंड पुलिस का बॉडीगार्ड दिया गया. साथ ही जब यह काफिले से निकलता था तो थाना की पुलिस इसे स्कॉर्ट कर रही थी. और अब लाईसेंसी हथियार का खुलासा हुआ.
रांची पुलिस अब राहुल के लाईसेंसी हथियार के लाइसेंस को रद्द करने के अनुशंसा करने वाली है. सभी बिंदुओं पर समीक्षा के बाद सीनियर पुलिस अधिकारियों ने जांच को आगे बढ़ाया है. साथ ही किसकी पैरवी पर लाईसेंसी हथियार दिया गया था. इसकी भी जांच शुरू कर दी है. आने वाले दिनों में लाईसेंस रद्द करने की प्रक्रिया को पूरा कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी.साथ ही अन्य सफेदपोश की कुंडली खंगलाने में लगी है.जिससे इसके तह तक पहुंच कर प्रिंस खान के पूरे नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश की जा रही है.
बता दे कि रांची के टिटोस रेस्टोरेंट गोलीकांड के बाद राहुल राणा का नाम सामने आया है. इस गोलीकांड के बाद पुलिस ने जांच शुरू किया. और प्रिंस खान के शूटर की तलाश में धनबाद पहुंची. जहां भागा बांध ओपी इलाके में अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई. जिसमें कुबेर के साथ तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. साथ ही कई मोबाईल फोन और दस्तावेज मिले. जिससे कई सफेदपोश के नाम सामने आए. इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो रांची के राहुल राणा सिंह का नाम भी प्रिंस खान से जुड़ा. और खुलासा हुआ की राहुल प्रिंस खान को शूटर मुहैया कराने का काम करता था
Thenewspost - Jharkhand
4+


