धनबाद(DHANBAD): 21 मार्च का दिन कोयलांचल कभी भूल नहीं सकता है. इसी दिन धनबाद के इतिहास का सबसे बड़ा "शूटआउट" की घटना हुई थी. इस घटना में कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार लोग मारे गए थे. आज 21 मार्च है. जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है. नीरज सिंह समेत सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी जा रही है. कांग्रेस नेता एवं धनबाद के तत्कालीन डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या आज ही के दिन 21 मार्च 2017 को की गई थी. धनबाद के सरायढेला में आतताइयों ने गोलियों की बारिश की थी.
इस घटना ने धनबाद को स्तब्ध कर दिया था. नीरज सिंह की पत्नी पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि 9 साल बीत गए ,लेकिन हम आज भी उसी दिन में जीते, जिस दिन आपको हमसे छीन लिया गया. क्योंकि आपके सिवा कुछ था भी नहीं और आपके जाने के बाद कुछ है भी नहीं। समय बदलता है पर कर्म नहीं, इसलिए ना होने के बाद, आज भी आप अनन्य लोगों के प्रेरणास्रोत हैं.
हमारे नीरज को, मुझे या मेरे परिवार को किसी भी तरह की सहानभूति की उम्मीद और आवश्यकता नहीं है. बस उन्हें अपनी प्रार्थना में याद रखिए, हम उनके न्याय के लिए लड़ते रहेंगे. बता दे कि नीरज सिंह के साथ तीन और लोगों की उस घटना में हत्या हुई थी. जिसमें उनके बॉडीगार्ड मुन्ना तिवारी, चालक घंटु महतो तथा समर्थक अशोक यादव की भी इस घटना में मौत हो गई थी.
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो
Thenewspost - Jharkhand
4+


