हाइवा से बचने के प्रयास में पेड़ से टकराई एंबुलेंस, डेढ़ साल की मासूम के लिए बनी काल

    जिले में आज हुए दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम की जान चली गई. मामला गिरीडीह के घोड़थम्बा इलाके का है जहां अस्पताल लाई जा रही मासूम की जान चली गई. हादसा तब हुआ जब डेढ़ साल की बच्ची आयुषी कुमारी रास्ते में हुए एक भीषण सड़क हादसे की शिकार हो गई. पहले से ही गंभीर हालत में चल रही आयुषी इस दुर्घटना के बाद जिंदगी की जंग हार गई.

    हाइवा से बचने के प्रयास में पेड़ से टकराई एंबुलेंस, डेढ़ साल की मासूम के लिए बनी काल

    गिरिडीह (GIRIDIH): जिले में आज हुए दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम की जान चली गई. मामला गिरीडीह के घोड़थम्बा इलाके का है जहां अस्पताल लाई जा रही मासूम की जान चली गई. हादसा तब हुआ जब डेढ़ साल की बच्ची आयुषी कुमारी रास्ते में हुए एक भीषण सड़क हादसे की शिकार हो गई. पहले से ही गंभीर हालत में चल रही आयुषी इस दुर्घटना के बाद जिंदगी की जंग हार गई.

    दरअसल हादसा कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग पर नवलशाही थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के पास हुआ. बताया जा रहा है कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक हाइवा को बचाने की कोशिश में एंबुलेंस चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया. इसके बाद एंबुलेंस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया. हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद मासूम आयुषी को बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

    इस हादसे की खबर मिलते ही आयुषी के गांव गुंडरी में मातम पसर गया. परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. इस दुर्घटना में एंबुलेंस चालक चंदन कुमार पांडेय (26), प्रमिला देवी (35), विनोद पांडेय और महेश पांडेय (40) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में जारी है.

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं. उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news