शहादत दिवस पर याद किये धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, जमशेदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने दी श्रद्धांजलि

    शहादत दिवस पर याद किये धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, जमशेदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने दी श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस है, पूरे झारखंड में आज भगवान बिरसा मुंडा को लोग याद कर रहे है.इसी क्रम में जमशेदपुर में भी भगवान बिरसा मुंडा को याद किया गया.

    जमशेदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने दी श्रद्धांजलि

    आज इस अवसर पर जमशेदपुर के साकची में गोलंबर के पास स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी, मुंडा समाज के लोग और सिख समुदाय के द्वारा फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.

    पढ़ें मौके पर मंगल कालिंदी ने क्या कहा

    मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने भारत देश आजाद करने को लेकर उन्होंने अंग्रेजों से लड़कर अपनी शहादत दी थी, अंग्रेजों के साथ जिस तरीके से उन्होंने लड़ाई लड़ी थी उनका पूरा देश नहीं पूरा विश्व याद करता है, आज उनकी पुण्यतिथि पर हम लोगों ने श्रद्धांजलि दी साथ ही उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का प्रण लिया है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news