गढ़वा(GARHWA):झारखण्ड के गढ़वा जिले मे नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के नरखोरिया कला गांव में 28 मार्च 2026 को एक सनसनीखेज घटना सामने आई थी जहां उमेश मेहता (51 वर्ष) को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की.घटना के बाद थाना कांड संख्या 65/26 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई.सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर अपराधियों की तलाश शुरू की गई.
युवती ने प्रेमी संग मिलकर रची ऐसी साजिश कि सन्न रह गए लोग
जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पीछा करते हुए संदिग्ध युवक को बेंगासी गांव के पास पकड़ा गया.पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप कुमार सिंह (26 वर्ष, जिला बोकारो) बताया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और खोखा बरामद किया गया.पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.आरोपी संदीप कुमार सिंह का एक युवती से वर्ष 2021 से प्रेम संबंध था.इसी बीच युवती की शादी उमेश मेहता के बेटे से तय हो गई। शादी से नाराज होकर आरोपी और युवती ने मिलकर साजिश रची कि लड़के या उसके परिजनों को नुकसान पहुंचाया जाए, ताकि शादी टूट जाए.
इस तरह हुआ खुलासा
योजना के तहत आरोपी 27 मार्च की रात बोकारो से गढ़वा पहुंचा और होटल में ठहरा.अगले दिन युवती से मिली जानकारी के आधार पर वह मौके पर पहुंचा और उमेश मेहता की दुकान पर सिगरेट मांगने के बहाने गोली चला दी, जो उनके बांह में लगी थी. इस मामले में मुख्य आरोपी संदीप कुमार सिंह के साथ रजनी मेहता (24 वर्ष, गढ़वा) को भी गिरफ्तार कर लिया है.दोनों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है और पूरे मामले का खुलासा कर दिया है.
रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार
Thenewspost - Jharkhand
4+


