घर वालो ने प्रेम विवाद से किया इनकार, प्रेमी से बेवफाई होता देख लड़की ने  खुद को कर लिया खत्म,जमशेदपुर से आई खौफनाक खबर  

    Jamshedpur sonari news:जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां प्रेमी की बातों से आहत होकर एक युवती ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था

    घर वालो ने प्रेम विवाद से किया इनकार, प्रेमी से बेवफाई होता देख लड़की ने  खुद को कर लिया खत्म,जमशेदपुर से आई खौफनाक खबर

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां प्रेमी की बातों से आहत होकर एक युवती ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था.बताया जा रहा है कि पूरा मामला सोनारी थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जहां गांधी रोड पुराना सोनारी के निवासी बैजनाथ प्रसाद की 27 साल की बेटी पूजा ने बंद कमरे में फांसी लगा ली है.खबर सुनते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं इस मामले में उसके पिता ने एक बड़ा खुलासा किया है.

    पढ़ें मामले पर पिता ने क्या कहा

    युवती के पिता बैजनाथ प्रसाद ने थाने में लिखित आवेदन देते हुए अपनी बेटी पूजा कुमारी की मौत की जानकारी दी है. पिता के अनुसर उनकी बेटी पूजा ने 9 अप्रैल की सुबह करीब 11:00 बजे घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.वही मामले में परिजनों का कहना है कि पूजा कुमारी की शादी की बात चल रही थी, बीते रविवार को परिवार के लोग लड़के देखने गए थे जहां पूजा भी साथ थी. वहां से लौटने के बाद उसने अपने माता पिता को बताया कि उसका किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है और वहां उसकी शादी भी करना चाहती है.

    मामले की जांच कर रही है पुलिस

    घटना से एक दिन पहले देर रात पूजा ने अपने प्रेमी से बात की थी जिसमे उसने कुछ ऐसा कह दिया था जिससे पूजा आहत हो गई थी इसी की वजह से उसने फांसी से झूल गई.परिजनों की माने तो पूजा कुमारी की प्रेमी विजय कुमार से उसकी मुलाकात चाईबासा में बीटेक की पढ़ाई करने के दौरन हुई थी.पिता की शिकायत के बाद सोनारी थाना में सिदगोड़ा निवासी विजय कुमार के खिलाफ सुसाईड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है, वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news