चाईबासा में अधिकारियों की खुली पोल, केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह की नाराज़गी का कारण जानिये


चाईबासा(CHAIBASA): केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं को हर गांव और कस्बों तक पहुंचाने की जिम्मेवारी राज्य सरकार और वहां पदस्थापित अधिकारियों की है. झारखंड में इन सारी योजनाओं का क्रियान्वन ठीक से हो रहा है कि नही, इसी का जायजा लेने केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर चाईबासा पहुंची. जिले में वे अधिकारियों से संतुष्ट नही दिखी.
योजनाओं में मिली कई खामियां
रेणुका सिंह ने बताया कि उन्होंने तीन दिनों तक जिले में जनहित योजनाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्हें कई खामियां मिलीं. उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा जनहित में चलाए जा रहेी योजनाओं का प्रचार-प्रसार सही रूप से जिले के अधिकारी नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. उन्होंने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दो मांह के अंदर प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रही लाभकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का अल्टीमेटम दिया.
ग्रामीणों की समस्या से हुईं अवगत
केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणूका सिंह का मंझारी जाने के क्रम में बरकुंडिया, कोकचो और मंझारी में पारम्परिक रीति-रिवाजों से जोरदार स्वागत किया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ शहीद तुराम बिरुली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. इस मौके पर बरकुंडिया ग्राम में रेणुका सिंह ने आम का वृक्ष लगा कर स्थानीय नागरिकों से अधिक से अधिक फलदार और छायादार वृक्ष लगाने की अपील की. इसके बाद वे स्थानीय समस्याओं से अवगत हुईं और उसका निराकरण करने का प्रयास किया. साथ ही ग्रामीणों के बीच 75 फलदार पौधों का वितरण भी किया. इस मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रवास प्रभारी उदय सिंहदेव, संयोजक संजू पांडेय, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, जिला परिषद सदस्य लालमुनि पूर्ति, सुशीला पूर्ति, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक समेत भाजपा के अनेक प्रमुख कार्यकर्ता और सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे.
रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा
4+