ओ मा गो टुरु लव....प्रेमी को पुलिस ने उठाया, तो प्रेमिका ने टावर पर चढ़कर किया कुछ ऐसा कि थम गई सबकी सांसें, देखिए 

    धनबाद (DHANBAD): इन दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों से हमारे ऐसे वीडियो देखने को मिल रहे है जिनमे लोग अपने प्यार को पाने के लिए तो कभी अपनी ज़िद मनवाने के लिए टावर पर चढ़ जा रहे है. ये ट्रेंड अब इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि अब रोजाना इस तरह की खबरें सुनने और देखने को मिल रही है. एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला झारखंड के कोयलांचल यानि धनबाद से सामने आया है जहां एक प्रेमी इसलिये टॉवर पर चढ़ गई क्योंकि उसके प्रेमी को पुलिस उठा कर ले गई थी.

    पढ़िए क्यों टॉवर पर चढ़ गई प्रेमिका

    बताया जा रहा है कि पूरा मामला धनबाद के गोमो का है.जहां एक युवती अपने प्रेमी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई.करीब डेढ़ घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों की सांसें थामे रहा.मौके पर भीड़ जुटी रही, पुलिस समझाती रही, और युवती अपनी जिद पर अड़ी रही.यह पूरा मामला गोमो के सिकलाइन इलाके का है.बताया जा रहा है कि शाहरिया की रहने वाली देवन्ती कुमारी नाम की युवती एक शादीशुदा युवक से प्रेम करती है. उक्त युवक को किसी मामले में निमियाघाट थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

    कई घंटों तक हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

    अपने प्रेमी की गिरफ्तारी से आहत युवती सीधे सिकलाइन स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे से पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने के बावजूद उतरने से इनकार करती रही. युवती की मांग थी कि उसके प्रेमी को तुरंत छोड़ा जाए और उससे शादी कराई जाए। टावर पर चढ़ी युवती को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हालात को देखते हुए हरिहरपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया.करीब डेढ़ घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद जब युवती नीचे उतरी तो पुलिस उसे थाने लेकर गई.परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है और उन्हें थाने बुलाया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

    लड़की काफी देर तक टावर पर चढ़ी रही

    वही मुखिया अहमद अली ने बताया कि लड़की काफी देर तक टावर पर चढ़ी रही. पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर उसे समझाया, तब जाकर वह नीचे उतरी। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है.गौरतलब है कि प्रेम प्रसंग के इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. समय रहते पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया.अब सबकी नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार



    Related News