रांची DSPMU में नॉन-टीचिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन, रिन्यूअल अवधि घटाने पर बवाल

    रांची DSPMU में नॉन-टीचिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन, रिन्यूअल अवधि घटाने पर बवाल

    रांची(RANCHI): डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रशासनिक भवन के बाहर काला बिल्ला लगाकर धरना दे रहे हैं और फैसलों के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं.

    कर्मचारियों का कहना है कि अब तक कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत स्टाफ का सेवा विस्तार 11 महीनों के लिए किया जाता रहा है. हालांकि, नए कुलपति के कार्यभार संभालने के बाद यह व्यवस्था बदल दी गई है और अब सभी कर्मचारियों का रिन्यूअल केवल मार्च तक सीमित करने का निर्णय लिया गया है. कर्मचारियों ने सवाल उठाया है कि जिनका कार्यकाल दिसंबर या जनवरी में समाप्त हो रहा है, उनका भी विस्तार सिर्फ मार्च तक करना पूर्व प्रावधान के खिलाफ है.

    इसके अलावा एसीपी/एमएसीपी को लेकर भी असंतोष है. कर्मचारियों का दावा है कि 20 से 30 वर्षों की सेवा के बावजूद उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिला. जुलाई 2020 से लागू लाभ को अप्रैल 2025 से रोक दिया गया. एरियर की कथित रिकवरी पर विवाद है, जिस पर अदालत से स्थगन आदेश मिल चुका है। मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news