24 घंटे में माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी से हुए लूट कांड का खुलासा, 2.68 लाख और पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

    जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 2 लाख 68 हजार 480 रुपये की लूट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    24-hour robbery of microfinance employee solved, two arrested with Rs 2.68 lakh and pistol |24 घंटे माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी से हुए लूट कांड का खुलासा, 2.68 लाख और पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

    पाकुड़ (PAKUR): जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 2 लाख 68 हजार 480 रुपये की लूट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी की रात करीब आठ बजे महेशपुर सिनेमा हॉल के पास कंपनी कार्यालय के सामने स्थित गली में अपराधियों ने कर्मचारी से नकदी लूट ली थी और फरार हो गए थे. घटना के बाद महेशपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई.

    जांच के दौरान 17 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में घायल दो युवक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका हुलिया लूट में शामिल अपराधियों से मेल खाता है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और पूछताछ की. पूछताछ में दोनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.

    पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 एमएम का पिस्टल, लूटी गई पूरी रकम 2,68,480 रुपये, एक हीरो मोटरसाइकिल (नंबर: जेएच 11 एआर 3827), एक वीवो मोबाइल फोन और एक सफेद गमछा बरामद किया है.

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंसूर अकरम (20 वर्ष), निवासी देवघर और लालू यादव (19 वर्ष), निवासी गिरिडीह के रूप में हुई है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है.

    रिपोर्ट: विकास कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news