सदन में “फिर मुझे यही सवाल न करना पड़े” की रट लगाते दिखे NCP विधायक कमलेश सिंह


रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन जनसमस्याओं से जुड़े कई सवालों का पिटारा लेकर हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह सदन पहुंचे. तीन अलग-अलग सवाल के साथ सदन पहुंचे कमलेश सिंह ने अपने सवालों को रखा. इस दौरान विभागीय मंत्री जोबा मांझी उन्हें संतुष्ट कराने की कोशिश कराती दिखीं. वहीं अध्यक्ष बार-बार कहते हुए दिखे कि विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकर मंत्री इस सवाल का निराकरण करें. इसके बावजूद कमलेश सिंह लगातार “फिर मुझे यही सवाल न करना पड़े” रटते हुए नजर आए. इनका कहना है कि साल 2021 में भी उन्होंने यही सवाल उठाए थे, जिसका सही उत्तर उन्हें एक साल बाद भी नहीं मिल सका है.
यह भी पढ़ें:
विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने खुद ही लगा ली सदन, भानु प्रताप शाही बने स्पीकर
जानिए कमलेश सिंह के सवाल
हुसैनाबाद के दर्जनों गांव की लाइफलाइन और अंतर्राजीय जपला नबीनगर पथ के निर्माण को लेकर हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह गंभीर हैं. विधायक कमलेश कुमार सिंह ने साल 2021 से अबतक विधानसभा और विभागीय मुख्य अभियंता को सड़क की स्थिति से अवगत कराते हुए जीर्णोद्धार की मांग की है. विधायक सिंह के पत्र के आलोक में जपला नबीनगर पथ लगभग 15 किलो मीटर के जीर्णोद्धार के लिए मुख्य अभियंता केंद्रीय निरूपण संगठन, पथ निर्माण विभाग झारखंड रांची ने अधीक्षण अभियंता पथ निर्माण विभाग, अग्रिम योजना अंचल रांची को डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता को प्रक्लान तैयार करने का निर्देश अधीक्षण अभियंता ने दिया. तत्काल कार्रवाई करते हुए कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल डाल्टनगंज की ओर से 14 जून 2022 को प्रकलान तैयार कर मुख्य अभियंता रांची को समर्पित कर दिया है. विधायक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि पानी जमा होने की वजह सड़क बार बार खराब हो रही है. इस बार प्रकलान में सड़क को ऊंचा करने का भी प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि पूर्व में विधान सभा के माध्यम से जपला नबीनगर सड़क निर्माण से संबंधित सवाल उठाए थे. विभागीय मंत्री ने जल्द निर्माण कराने का आश्वासन दिया था. एक बार फिर 3 अगस्त 2022 को जपला नबीनगर पथ निर्माण का सवाल उठाया है. विभागीय मंत्री ने जल्द निर्माण कराने का आश्वासन दिया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने 7 जुलाई को इस संबंध ने विभागीय सचिव को भी पत्र प्रेषित किया है. कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द सड़क निर्माण कार्य की निविदा नहीं निकली गई तो आंदोलनात्मक रुख अपनाने पर बाध्य होंगे. उन्होंने बताया कि जपला नबीनगर पथ अंतर्राजिय पथ होने के साथ-साथ हुसैनाबाद के दर्जनों गांव के लिए लाइफ लाइन पथ है. इसका निर्माण हर हाल में कराया जाएगा.
रिपोर्ट: रंजना कुमारी, रांची
4+