रामगढ़ (RAMGARH): रामगढ़ ओर हजारीबाग जिले का संपर्क कभी भी टूट सकता है. गिद्दी को रामगढ़ और हजारीबाग से जोड़ने वाला गद्दी पुल जर्जर हो चुका है. इस पुल से लाखों लोग की जिंदगी और उनका दिनचर्या जुड़ी हुई है. गिद्दी, अरगड्डा सहित कई क्षेत्रों का मार्केटिंग हब है. भुरकुंडा में कई स्कूल और अस्पताल हैं, यह से बड़े-बड़े सीसीएल के अधिकारी, कोयला मजदूर और ट्रांसपोर्टिंग का काम चलता हैं.

बनी रहती है घटना की आशंका
पहले इस पुल और आस-पास के क्षेत्र में कम वजन की क्षमता वाले ट्रक ही चलता करते थे. लेकिन कुछ वर्षों से लाइफ लाइन में हाईवा चल रहा है. जिसका ओवरलोडिंग लगभग 60 से 70 80 टन के करीब होती हैं. जो पहले 25 से 30 तक रहता था. जिंदल कंपनी हो या कोई प्राइवेट कंपनी, यहां से तो सीसीएल का हॉल पैक तक गुजरता है. स्कूल बस रोज़ाना सैकड़ों बच्चों को लेकर यहां से गुजरता है. चाहे वह डीएवी का हो या किसी प्राइवेट सरकारी स्कूल का बस. इसी दौरान पूरे ओवरलोडिंग के साथ दर्जनों की संख्या में हाईवा गुजरती है. जिसकी क्षमता हजारों तट की होती हैं. ऐसे में जर्जर हो चुकी पुल पर क्षमता से अधिक वजन पड़ने से पुल टूटने की आशंका बनी रहती है.
यह भी पढ़ें:
यूसील के मैकेनिक विभाग में बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, एक घायल, विरोध में धरना-प्रदर्शन
जल्द हो नदी पुल का निर्माण
जल्द ही नए पुल का निर्माण होना ज़रूरी है. यह क्षेत्र कोयला उद्योग से जुड़ा हुआ है, कई प्लांटों से लेकर कई सरकारी कंपनी में कोयला का रूट इसी पुल से होकर गुजरता है. सांसद हो या विधायक, राज्य सरकार हो या कोल इंडिया सभी को साथ मिल कर मामले पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करनी चाहिए.
रिपोर्ट: गुड्डू पांडे, रामगढ़
Thenewspost - Jharkhand
4+

