कोडरमा में दिलकश सूर्यास्त का नजारा , सोशल मीडिया में छाया तस्वीर


झुमरी तिलैया(JHUMRI TILAIYA): दुनिया में मानव की कलाकृतियां भले ही सातवें आसमान पर सर चढ़कर बोलती हो, लेकिन अंततः प्रकृति के रूप और उसकी अनोखी खूबसूरती के सामने सब कुछ बौनी साबित हो जाती है. कोई जरूरी नहीं की प्रकृति के सौंदर्य की कोई ठोस वजह नदी, नाले, झरने, पहाड़, लंबी लंबी वृक्ष ही हो. प्रकृति अपने सौंदर्य का अनुपम नजारा कहीं भी किसी भी क्षण दिखा सकती है बशर्ते उसे देखने की चाहत हो. कुछ ऐसा ही मनोरम और दिलकश दृश्य कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया गुमो के खुले मैदानों में सूर्यास्त के वक्त का नजारा देखा गया, जिसे अपने कैमरे में समाजसेवी मनोज कुमार पांडेय ने कैद किया और उसे फेसबुक पर शेयर भी किया,
मनोज कहते हैं शारीरिक स्वास्थ्य के साथ आत्मा को सुख देता है, प्रकृति का प्रेम और सुखी आत्मा, इंसान को अंदर से खुश रखता है. सूर्यास्त की ली गई फोटो किसी विश्वस्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता में आए प्रथम स्थान सी प्रतीत हो रही है. प्रकृति की अनुपम स्वरूप मानो लोगों को प्राकृतिक को संरक्षित और सुरक्षित रखने के साथ-साथ उसे बढ़ावा देने के लिए कह रही हो है. उसकी अनुपम छाया की एक-एक परछाई बस लोगों को यही संदेश दे रही है कि प्रकृति अभी भी बरकरार है, धरती पर तभी तो बाहर है.
रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया
4+