धनबाद में अवैध मिट्टी खनन करने वालों पर कार्रवाई, थाने में दर्ज हुआ केस

    धनबाद में अवैध मिट्टी खनन करने वालों पर कार्रवाई, थाने में दर्ज हुआ केस

    धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त  सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर कोयला, बालू सहित अन्य खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है.  इसी कड़ी में खान निरीक्षक  बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने शनिवार को  मिट्टी के अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध बरोरा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. इस संबंध में उन्होंने  बताया कि 24 अप्रैल को बरोरा थाना द्वारा जब्त एक जेसीबी मशीन एवं मिट्टी लदे 2 ट्रैक्टर की आज जांच की गई.  जांच में पाया गया कि दोनों ट्रैक्टर में जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन कर लोड किया गया है.  

     पूछताछ के क्रम में पता चला कि उस स्थान से मिट्टी का अवैध खनन कर जिले के अवैध ईंट भट्ठे  में भेजा जाता है.  जांच पड़ताल के बाद खान निरीक्षक ने जब्त जेसीबी, जेसीबी के मालिक, जेसीबी के ऑपरेटर, लगभग 80 घनफीट मिट्टी लदे ट्रैक्टर नंबर जेएच 10 ए.एन. 8677, लगभग 40 घनफीट मिट्टी लदे ट्रैक्टर नंबर जेएच 09 पी 5657, दोनों ट्रैक्टर के मालिक तथा उसके चालकों एवं इस कार्य में संलिप्त अज्ञात लोगों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957, झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 के नियमों तथा आईपीसी के विभिन्न धाराओं के तहत बरोरा थाना में आज प्राथमिकी दर्ज कराई है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news