अचानक जमशेदपुर में क्यों मरने लगी मछलियाँ, रहस्यमयी मौत इलाके में हड़कंप 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में मछलियों की लगातार हो रही मौत ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. कुछ दिन पहले स्वर्णरेखा नदी में लाखों की संख्या में मछलियां मृत पाई गई थीं जिससे जल प्रदूषण और पर्यावरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए थे. अब बुधवार को बिष्टुपुर के धातकीडीह स्थित तालाब में भी सैकड़ों मछलियों के मरने की घटना सामने आई है.

    स्थानीय लोग तालाब के पास पहुंचे तो उन्होंने बड़ी संख्या में मछलियों को पानी की सतह पर तैरते देखा. यह दृश्य देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी. प्रारंभिक जांच में पानी में घुलित ऑक्सीजन की कमी या किसी जहरीले तत्व के मिल जाने की आशंका जताई जा रही है. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल तालाब में दवा का छिड़काव शुरू करा दिया ताकि बची हुई मछलियों को बचाया जा सके और पानी को शुद्ध किया जा सके. प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं.

    सुवर्णरेखा नदी में मृत मिली थी मछलियां

    31 मार्च को सुवर्णरेखा नदी किनारे भुइंयाडीह, बाबूडीह और लाल भट्ठा क्षेत्र में नदी किनारे हजारों की संख्या में मछलियां मृत पाई गई थी. नदी में प्रदूषण के कारण मछलियां मृत मिली थी. पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नदी पहुंच मामल की जानकारी की थी. अब धतकीडीह तालाब में मृत मछलियां मिलने से हड़कंप मचा है.

    रिपोर्ट - रोहित कुमार 

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news