भ्रष्टाचारियों के लिए मोदी सरकार काल,  केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने काला धन रखने वालों को सावधान रहने की दी सलाह 

    भ्रष्टाचारियों के लिए मोदी सरकार काल,  केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने काला धन रखने वालों को सावधान रहने की दी सलाह 

    बासुकीनाथ (BASUKINATH) : केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे जहां उन्होंने बाबा फौजदारी की पूजा अर्चना की. पूजा अर्चना के बाद केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने पत्रकारों से वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है. भ्रष्टाचारियों के लिए मोदी सरकार काल बनकर आई है और जनता जनार्दन के सहयोग से भ्रष्टाचार करने वालों का खात्मा होगा.  

    काला धन रखने वालों को सावधान

    अश्वनी चौबे ने काला धन रखने वालों को सावधान करते हुए कहा कि जो लूटेगा उसका स्थान जेल में होगा.  कांग्रेस सांसद धीरज साहू के काले धन को गिनते गिनते मशीन खराब हो जा रही है. सांसद धीरज साहू ने अकूत संपत्ति जमा करके रखी है और गठबंधन ऐसे लोगों को संरक्षण दे रही है. आने वाले समय में जनता इसका माकूल जवाब देगी.

    रिपोर्ट: सुतिब्रो गोस्वामी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news