भाजयुमो ने झारखंड सरकार को कठघरे में खड़ा कर किया पुतला दहन, जानिए क्या कहा

    भाजयुमो ने झारखंड सरकार को कठघरे में खड़ा कर किया पुतला दहन, जानिए क्या कहा

    धनबाद(DHANBAD):   भारतीय जनता युवा मोर्चा ,धनबाद महानगर के  जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह के नेतृत्व में बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया.   16, 17 दिसंबर को होने वाली झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को झारखंड सरकार ने स्थगित कर दिया है. इसके विरोध में युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया.  जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं के भावनाओं, युवाओं के भविष्य के साथ, विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. 

     झारखंड के युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलना का काम कर रही है.  युवा अपनी जीवन की जमा पूंजी शिक्षा को समझते है.   कोई 4 साल, कोई पांच साल तो कोई 10 साल से अपनी नौकरी की परीक्षा की तैयारी के लिए सब कुछ त्याग कर लगे रहते है.  सरकार  नोटिफिकेशन निकलती  है, उसके बाद फिर  5 दिन पहले स्थगित कर देती है.  यह  सरकार के  युवा विरोधी, विद्यार्थी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है.  पुतला दहन कार्यक्रम में  नितिन भट्ट,  मानस प्रसून ,  प्रियका रंजन, तमाल राय, पिंटू सिंह, रवि मिश्रा, नित्यानंद मंडल, अबोध बिहारी राम,अभिषेक सिंह, गोलू सिंह, बेबी यादव, मोंटी सिंह, जीत सोनी, भीम राय, पप्पू गुप्ता, विजय ठाकुर, सरोज शुक्ला ,धर्मेंद्र यादव,बॉबी पांडेय ,विभा सिंह ,अजय शर्मा इत्यादि शामिल थे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News