Moab Lynching:रांची में भीड़ का दिखा आक्रामक रूप,बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीटपीट कर हत्या

    Moab Lynching:रांची में भीड़ का दिखा आक्रामक रूप,बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीटपीट कर हत्या

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में अपराधी और भीड़ तंत्र का आतंक देखने को मिला है. एक ओर धुर्वा इलाके में अपराधियों ने पूर्व पार्षद को गोली मार दी. तो दूसरी ओर टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में भीड़ का आक्रामक रूप देखने को मिला है. बकरी चोरी के आरोप में एक युवक की पीटपीट कर हत्या कर दी गई.मामले की सूचना पुलिस को दी गई है.जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.

    बताया जा रहा है कि टाटीसिलवे  थाना क्षेत्र में एक युवक को भीड़ ने चोर कह कर मार डाला. आरोप लगाया है कि युवक गांव में बकरी चोरी करने पहुंचा था. इसके बाद फिर में उससे कोई सवाल जवाब नहीं किया खुद ही फैसला कर मारना शुरू कर दिया. युवक को बेरहमी पीट पीट कर मौके पर ही मौत के घाट उतार  दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने की सूचना है.

    देख तो रांची में पुलिस का खौफ लोगों में से खत्म होता दिख रहा है देर शाम 8:00 बजे धुर्वा इलाके में पूर्व पार्षद सह बीजेपी नेता वेद प्रकाश सिंह को गोली मार दी गई . गंभीर अवस्था में उनका इलाज पारस अस्पताल में चल रहा है. जहां जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news