RANCHI : सीएम आवास में कुछ ही देर में शुरू होगी इंडी गठबंधन की बैठक, फ्लोर टेस्ट और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बनाई जाएगी रणनीति

    RANCHI : सीएम आवास में कुछ ही देर में शुरू होगी इंडी गठबंधन की बैठक, फ्लोर टेस्ट और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बनाई जाएगी रणनीति

    रांची (RANCHI) : सीएम हेमंत सोरेन के फ्लोर टेस्ट और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री आवास में इंडी गठबंधन की बड़ी बैठक कुछ देर में शुरू होने वाली है. बैठक में शामिल होने के लिए तमाम विधायकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. मुख्यमंत्री आवास में एक-एक कर सभी विधायक पहुंच रहे हैं. हालांकि किसी ने भी मंत्री मंडल विस्तार को लेकर किसी तरह का बयान नहीं दिया है.  

    अगर देखे तो यह बैठक कई मायनों में काफी अहम है. जिस तरह से कल हेमंत सोरेन को विश्वास मत हासिल करना है. इसमें किस तरह से सवालों का जवाब विपक्ष को देना है, इसे लेकर रणनीति तय कि जा रही है. विधानसभा के विशेष सत्र में हेमंत सोरेन शक्ति प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेगी. अब देखने वाली बात होगी कि नई सरकार का गठन होता है तो पूराने मुद्दे और चंपई सोरेन को गद्दी से हटाने के मुद्दे पर भाजपा कितना भुना सकती है. 

    रिपोर्ट. समीर हुसैन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news