विधायक के भतीजे पर लगा दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विधायक के भतीजे पर लगा दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    खूंटी (KHUNTI): खूंटी से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. जहां पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आप यह जान कर हैरान हो जाएगें की दुष्कर्म करने वाला आरोपी विधायक का भतीजा बताया जा रहा है.

    शादी का झासा देकर किया दुष्कर्म

    घटना तोरपा थाना क्षेत्र का है, जहां तोरपा विधायक कोचे मुंडा के भतीजे भोदों भेंगरा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. युवती ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी युवक उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारिरक संबंध बनाता रहा.   साथ ही युवती ने ये भी कहा है कि दो बार उसका जबरन गर्भपात कराया. जिससे वो मानसिक औऱ शारीरिक रूप से कमजोर हो गई है. लेकिन जब युवती ने शादी करने की बात कही तो उसने साफ इनकार कर दिया.जिसके बाद युवती ने तोरपा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भोदों भेंगरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news