भोगनाडीह की घटना पर मंत्री दीपिका का बयान, एक सप्ताह पहले से भाजपा नेता कर रहे थे संताल परगना का दौरा, कॉन्सपिरेसी नहीं की हो ऐसा हो नहीं सकता

    भोगनाडीह की घटना पर मंत्री दीपिका का बयान, एक सप्ताह पहले से भाजपा नेता कर रहे थे संताल परगना का दौरा, कॉन्सपिरेसी नहीं की हो ऐसा हो नहीं सकता

    दुमका(DUMKA): सोमवार को मंत्री दीपिका पांडे सिंह दुमका कोर्ट पहुंची. कोर्ट परिसर स्थित MP MLA की विशेष अदालत में उनकी पेश हुई. सड़क जाम के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में गोड्डा जिला के महगामा थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी. उसी केस में उनकी पेशी हुई. कोर्ट द्वारा अगली तिथि 9 जुलाई निर्धारित किया गया है.

    वहीँ कोर्ट से बाहर आने के बाद मंत्री दीपिका पांडे सिंह  ने साहेबगंज के भोगनाडीह मे ग्रामीण और पुलिस प्रसासन के बिच हुई झड़प मामले मे कहा कि पूरी जानकरी लेने के बाद ही कुछ कह पाएंगे. उन्होंने  कहा कि जिस तरह से एक सप्ताह पहले से भाजपा के नेता संथाल परगना मे घूमने लगे तो कोई कॉन्सपिरेसी न की हो ऐसा हो नहीं सकता. नेता प्रतिपक्ष  बाबूलाल मरांडी द्वारा दिए गए बयान पर मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि जिस तरह की बाते सामने आ रही है यह उसकाने वाली बाते हो सकती है. संथाल परगना के लिए यह आस्था की बात है. हुल दिवस किस तरह से मनाते रहे है और वहाँ किसी तरह का बिबाद खड़ा करने का मकसद क्या होगा यह सब को पता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news