झारखंड में शराब की खुदरा दुकानें 1 जुलाई से बंद, जानें क्यों और कितने दिनों तक प्रभावित रहेगी बिक्री

    Ranchi, Jharkhand
    झारखंड में शराब की खुदरा दुकानें 1 जुलाई से बंद, जानें क्यों और कितने दिनों तक प्रभावित रहेगी बिक्री

    TNP DESK: झारखंड में एक जुलाई यानि आज से शराब की खुदरा दुकानें बंद रहेंगी. आपको बताएं झारखंड सरकार की नई उत्पाद नीति के तहत राज्य में शराब की खुदरा बिक्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है.दुकानों के बंद होने की वजह शराब दुकानों का हस्तांतरण है.हस्तांतरण की वजह से खुदरा दुकानों से शराब की बिक्री कम से कम तीन दिनों तक प्रभावित रहने की संभावना है.

    राज्य में खुदरा शराब बिक्री की कुल 1453 दुकानें हैं

    राज्य में खुदरा शराब बिक्री की कुल 1453 दुकानें हैं.जहां वर्तमान नीति के तहत प्लेसमेंट एजेंसियों को 30 जून तक ही खुदरा शराब दुकानों से शराब बेचने की अनुमति है.राज्य में 30 जून तक खुदरा शराब की बिक्री सरकार करती थी. इस  नीति में शराब की खुदरा बिक्री के लिए दुकानों की नीलामी का प्रावधान किया गया है. दुकानों की नीलामी के लिए प्लेसमेंट एजेंसियों से दुकानों को बिवरेजेज कॉरपोरेशन के हवाले करने की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी.इस दौरान शराब की खुदरा बिक्री बाधित रहेगी.जानकारी के अनुसार नई उत्पाद नीति के तहत, खुदरा शराब दुकानों की बंदोबस्ती लॉटरी प्रणाली के माध्यम से की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया अगस्त के दूसरे सप्ताह तक पूरी होने की संभावना है.

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news