विवादों के घेरे में एमजीएम मेडिकल कॉलेज! सीनियर डॉक्टरों ने जूनियर के साथ की रैगिंग, कपड़ा खुलवाकर कराया डांस 

    विवादों के घेरे में एमजीएम मेडिकल कॉलेज! सीनियर डॉक्टरों ने जूनियर के साथ की रैगिंग, कपड़ा खुलवाकर कराया डांस 

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों के साथ रैगिंग का मामला प्रकाश में आया है. जहां 1 महीने में एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों के साथ तीन रैगिंग के मामले से पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया. वहीं फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस की तरह सीनियर डॉक्टर ने जूनियर डॉक्टर का कपड़ा खोलकर पांच डॉक्टरों को डांस करवाया.

    एसडीएम ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का दिया निर्देश 

    हालांकि शिकायत मिलते ही पूरे मेडिकल कॉलेज के प्रशासन में हड़कंभ मच गया. दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है. एसडीएम डीएसपी मेडिकल कॉलेज पहुंच कॉलेज के प्रिंसिपल अधीक्षक समेत डॉक्टर के साथ बैठक हुई, पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई एसडीएम ने निर्देश दिया है, साथ ही कॉलेज में कई कड़े दिशा निर्देश दिया गया है. जांच के दौरान चार सीनियर डॉक्टर के इफेक्ट को सस्पेंड कर दिया गया. पूरे कॉलेज कैंपस में सीसीटीवी कैमरे रोजाना एक सीनियर डॉक्टर को पूरे कॉलेज हॉस्टल का निरीक्षण करना है.

    कॉलेज हॉस्टल में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद किया गया

    कॉलेज में लोकल थाना प्रभारी और डीएसपी का नंबर जारी किया गया. कॉलेज हॉस्टल में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद किया गया. फिलहाल पूरे मामले की एसडीएम और डीएसपी जांच कर रहे हैं. जांच के बाद दोषी पाए जानेवालों पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा, यह घटना दोहराई ना जाए उसको लेकर कई सख्त निर्देश दिया गया है. इस घटना के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों में काफी डर का माहौल बना हुआ है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news