झारखंड विधानसभा के आश्वासन समिति की बैठक, 60 मामलों पर तमाम विभागों से मांगी गई रिपोर्ट


जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):झारखण्ड विधानसभा के आश्वासन समिति की ओर से पूर्वी सिंघभूम जिले की बैठक परिसदन मे आयोजित की गई,. जिसमे कुल 60 मामलों पर तमाम विभागों से रिपोर्ट ली गई. बैठक मे सभापति सह विधायक दीपक बिरुआ और समिति के सदस्य सह विधायक बैजनाथ राम मौजूद रहे.
झारखण्ड विधानसभा के आश्वासन समिति की बैठक
इस बैठक में जिले के तमाम विभागों के आला अफसर मौजूद रहे. मुख्य रूप से यहां स्वर्णरेखा नदी के प्रदूषण, बागबेड़ा क्षेत्र मे प्रदूषण के साथ उग्रवाद क्षेत्र मे पुल निर्माण, पेयजल का काम जुस्को कंपनी की ओर से पूर्ण किये जाने थे. लेकिन अब तक ये पूरा नहीं हुआ है. ऐसे कुल 10 मामलों पर बैठक मे जवाब तलब किया गया. सभापति सह विधायक दीपक बिरुआ ने कहा कि सभी मामलों के रिपोर्ट को सरकार तक पहुंचाया जायेगा. जिसपर सरकार आगे की करवाई करेगी.
रिपोर्ट-रंजीत ओझा
4+