अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

    अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के मास्टरमाइंड को पकड़ने में सफलता पाई है. यह कार्रवाई गालूडीह पुलिस ने की है. चौका में रहने वाले शातिर अपराधी बिरसन मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र स्थित मुटुडा गांव स्थित उसके घर से की गई. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी बरामद की हैं, जिन्हें झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों से चुराया गया था. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है. सोमवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले ओडिशा और झारखंड के थानों में दर्ज है. एक बार वह पुलिस को कस्टडी से भी भाग निकला था. पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश थी. 

    2 साथी पहले जा चुके है जेल

    सिटी एसपी ने बताया कि दिसंबर 2025 में गालूडीह थाना क्षेत्र से विंगर वैन चोरी हुई थी. इस चोरी में भी बिरसन मुंडा का नाम आया था और वह फरार चल रहा था. इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपी माझियां टुडू और सत्यवान कुंभकर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. लेकिन बिरसन मुंडा लगातार फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी. गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे उसके घर से दबोच लिया गया.  पूछताछ में उसने कई वाहन चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने उसके घर से चोरी की तीन गाड़ियां बरामद कीं. 

    ओडिशा में चुराई बाइक

    सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी के पास से ओडिशा के मयूरभंज जिले के तिरिंग थाना क्षेत्र से चोरी की गई टीवीएस अपाची बाइक मिली है. इसके अलावा गालूडीह से चुराई गई हीरो स्प्लेंडर और ओडिशा के बहलदा इलाके से चोरी हुई होंडा डियो स्कूटी भी मिली है.  पआरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एक नंबर प्लेट भी जब्त किया है.  जांच में सामने आया है कि बिरसन मुंडा का आपराधिक इतिहास रहा है. ओडिशा पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस का मानना है कि आरोपी का नेटवर्क कई जिलों तक फैला हुआ है और उससे पूछताछ में कई अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है. 



    Related News