मानगो में भीषण जाम से लोग बेहाल, एक घंटे से अधिक समय से फंसे हैं सैकड़ों वाहन

    मानगो में भीषण जाम से लोग बेहाल, एक घंटे से अधिक समय से फंसे हैं सैकड़ों वाहन

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के मानगो में भीषण जाम लगा है. जाम इतना लंबा है कि सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन एक घंटे से अधिक समय से फंसे हुए हैं.  मानगो पुल से लेकर मरीन ड्राइव गोलचक्कर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई. इसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच जाम में फंसे लोग परेशान है. स्कूली बच्चे, मरीज और नौकरीपेशा लोग भी ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ने से प्रभावित हुए. सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और ऑटो यात्रियों को हुई. मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस जाम को नियंत्रित करने का प्रयास करती रही, लेकिन वाहनों का दबाव इतना अधिक था कि स्थिति सामान्य नहीं हो सकी. धीरे-धीरे जाम का असर आसपास की सड़कों पर भी देखने को मिला. 
    स्थानीय लोगों का कहना है कि मानगो क्षेत्र में अक्सर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है, लेकिन इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. 

    अवैध पार्किंग के कारण लगता है जाम
    स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे अवैध पार्किंग से जाम लग रहा है. बस स्टैंड गोलचक्कर के आसपास और पुराना एमजीएम अस्पताल जाने वाली सड़क किनारे लंबी दूरी को बसों को अवैध रूप से पार्क किया जाता है. जिसके कारण अतिरिक्त दवाब बढ़ते ही मानगो में जाम लग जाता है. परिवहन विभाग इस अवैध पार्किंग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है, जिससे बस मालिक बेखौफ सड़क किनारे बसों को अवैध रूप से पार्क करवा रहे है. 

    ये सड़कें है जाम 
    मानगो पुल के अलावा,  बस स्टैंड गोलचक्कर, मानगो चौक, डिमना रोड, पायल सिनेमा रोड में सैकड़ों वाहन फंसे है. लोगों का कहना है कि फ्लाई ओवर निर्माण के कारण भी जाम लगता है. जाम से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है. ट्रैफिक पुलिस जाम हटाने के प्रयास में जुटी है. जाम में फंसे एक एंबुलेंस को किसी तरह बाहर निकाला गया. 



    Related News