माओवादी ने बैनर-पोस्टर लगाकर शहीद दिवस मनाने का जारी किया फरमान, लोगों में दहशत

    माओवादी ने बैनर-पोस्टर लगाकर शहीद दिवस मनाने का जारी किया फरमान, लोगों में दहशत

    चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा में भाकपा माओवादी  के दक्षिण जोनल कमेटी ने बैनर लगाकर आठ दिवसीय शहीद दिवस मनाने का फरमान जारी किया है. इस शहीद दिवस को सार्थक बनाने के लिए माओवादियों ने कराईकेला थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास पोस्टर भी लगाया है. सुबह में जब ग्रामीणों ने पोस्टर देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने बैनर पोस्टर को जब्त कर लिया.

    दरअसल, इस बैनर में माओवादियों ने तमाम नक्सलियों को शहीद योद्धाओं बताते हुए लाल सलाम कहा है. साथ ही शहीदों के अरमानों को पूरा करने का निर्णय लिया है. मिली जानकारी के अनुसार सोनुवा थानांतर्गत निश्चिंतपुर चौक के पास भी भाकपा माओवादियों ने पोस्टर लगाया है.  

    बंदगांव प्रखंड में नक्सली गतिविधि काफी अधिक

    मिली जानकारी के अनुसार बंदगांव प्रखंड में नक्सली गतिविधि काफी अधिक है. यह क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता है. यहां नक्सली खुलेआम किसी भी घटना को अंजाम देकर पुलिस को बराबर चुनौती देते रहते हैं. कराईकेला थाना से महज एक किमी की दूरी में एनएच-75 मुख्य मार्ग चांदनी चौक में नक्सलियों ने बैनर और पोस्टर लगाकर पुलिस को खुली चुनौती दी है. इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद कराईकेला पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर बैनर व पोस्टर को जब्त कर लिया है.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news