जमशेदपुर के पुलिस लाइन इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  शहर का पुलिस लाइन क्षेत्र सबसे सुरक्षित माना जाता है. लेकिन अपराधियों ने इसे भी अछूता नहीं छोड़ा. बीते देर रात क्षेत्र में तब सनसनी फैल गई, जब पुलिस लाइन के एक स्टाफ क्वार्टर  से महिला कांस्टेबल, उनकी मां और बेटी का शव एक साथ बरामद किया गया. पुलिस मौक पर पहुंची. शवों को जब्त कर पोस्टमॉटम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई.

    क्या है पूरा मामला

    मृतक महिला कांस्टेबल सविता रानी की बहन ने उन्हें बीते दिन फोन किया. लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. तो बहन ने उनकी बेटी को फोन किया, उसने भी फोन नहीं उठाया. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था. आशंका पर जवान की बहन उनके घर पुलिस लाइन पहुंची. घर बाहर से बंद देखा. लोगों की मदद से दरवाज़ा तोड़ा. घर के अंदर दाखिल हुई तो महिला कांस्टेबल सविता रानी हेम्ब्रम, उनकी मां लाखिया हेम्ब्रम और बेटी गीता हेम्ब्रम का शव जमीन पर पड़ा देखा. यह नज़ारा देख उनके होश उड़ गए. इसके बाद मामले की जानकारी एसएसपी प्रभात कुमार को दी गई. वह अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. एसएसपी प्रभात कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टया से मामला हत्या का लग रहा  है. उन्होंने कहा फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट जांच की टीम अपना काम कर रही है. बताया कि 2 दिनों से कांस्टेबल घर से बाहर नहीं निकली थी. घर बाहर से बंद था. इसलिए ऐसी संभावना जताई जा रही है, कि किसी ने तीनों की हत्या कर उन्हें बाहर से लॉक कर दिया. घटनास्थल से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है, मगर शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. इससे हत्या का संदेह हो रहा है. फिलहाल पूरे मामले की छानबीन चल रही है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news