बंगाल में फिर बनेगी ममता सरकार! राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा का बड़ा बयान 

    बंगाल में फिर बनेगी ममता सरकार! राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा का बड़ा बयान

    पाकुड़(PAKUR):राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि राज्य की जनता धर्म और जाति के नाम पर होने वाली राजनीति को पसंद नहीं करती और एक बार फिर ममता बनर्जी के नेतृत्व पर भरोसा जताएगी.सांसद ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सरकार बनाएगी उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण उनका बंगाल के लोगों से लगातार संपर्क रहता है और वहां की जनता आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को सबसे ज्यादा महत्व देती है.

    बंगाल में फिर बनेगी ममता सरकार

    विजय हांसदा ने कहा कि बंगाल में हर धर्म और जाति के लोग मिल-जुलकर रहते है, और नफरत की राजनीति को वहां कोई जगह नहीं मिलेगी.भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों के जरिए बंगाल की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है. हालांकि, उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इन प्रयासों को नकार देगी और ममता बनर्जी फिर से भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटेंगी.

    रिपोर्ट: विकास कुमार



    Related News