पलामू पुलिस में बड़ी कार्रवाई: फायरिंग कर लूट की साजिश रच रहे दो अपराधी गिरफ्तार

    PALAMU: के डालटनगंज स्थित रेलवे कॉलोनी इलाके में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. बताया जा रहा हैं कि डालटनगंज के रेलवे स्टेशन के पास फायरिंग की सूचना मिलते थी.

    पलामू पुलिस में बड़ी कार्रवाई: फायरिंग कर लूट की साजिश रच रहे दो अपराधी गिरफ्तार

    पलामू (PALAMU): जिले के डालटनगंज स्थित रेलवे कॉलोनी इलाके में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे.

    बताया जा रहा हैं कि  डालटनगंज के रेलवे स्टेशन के पास फायरिंग की सूचना मिलते ही टीओपी-02 पुलिस टीम तुरंत हरकत में आ गई. पुलिस ने बिना देर किए मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी की. इस दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे दो युवकों जिनका नां अंशु कुमार उर्फ मंटू और आदित्य कुमार गुप्ता उर्फ लक्की को खदेड़कर पकड़ लिया गया. समय रहते दोनों की गिरफ्तारी से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई.

    तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक चाकू और लोहे का फाइटर बरामद किया गया. बरामद हथियारों से साफ है कि दोनों किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे की लत के कारण पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे थे. उन्होंने यह भी बताया कि लोगों में डर पैदा करने के लिए ही फायरिंग की गई थी, ताकि वारदात को आसानी से अंजाम दिया जा सके.

    दोनों आरोपी स्टेशन रोड क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने सभी जरुरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि किसी बड़े गिरोह या नेटवर्क की जानकारी सामने आ सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news