साहिबगंज के मालदा मंडल आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 9.95 लाख के आभूषण व गांजा के साथ 5 को दबोचा

    साहिबगंज के मालदा मंडल आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 9.95 लाख के आभूषण व गांजा के साथ 5 को दबोचा
    साहिबगंज जिले के मालदा रेलवे परिसरों और ट्रेनों में अपराध तथा अवैध गतिविधियों पर अं कुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है.जहां कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया इसके साथ ही करीब 9.95 लाख रुपये मूल्य के आभूषण,मोबाइल फोन,नकदी और मादक पदार्थ बरामद किए गए.

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के मालदा रेलवे परिसरों और ट्रेनों में अपराध तथा अवैध गतिविधियों पर अं कुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है.जहां कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया इसके साथ ही करीब 9.95 लाख रुपये मूल्य के आभूषण,मोबाइल फोन,नकदी और मादक पदार्थ बरामद किए गए.

    गिरफ्तार लोगों के पास से ये सामान बरामद

    मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त असीम कुमार कल्लू के पर्यवेक्षण में 6 मार्च को यह अभियान चलाया गया.आरपीएफ टीम ने सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए यात्रियों की संपत्ति चोरी करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया.तलाशी के दौरान उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण,मोबाइल फोन, नकदी के साथ चोरी में इस्तेमाल होने वाले ब्लेड,चाकू,प्लायर,कटर और स्क्रूड्राइवर बरामद किए गए.इन सामानों की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है.

    आरपीएफ की बड़ी सफलता

    वहीं ऑपरेशन नार्कोस के तहत एक अन्य अभियान में आरपीएफ क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच और बरहरवा रेसवे स्टेशन पोस्ट की टीम ने तीनपहर रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 13032 जयनगर हावरा एक्सप्रेस के जनरल कोच से एक लावारिस बैग बरामद किया.जांच करने पर बैग से करीब 4.7 किलो ग्राम गांजा के चार पैकेट मिले,जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 35 हजार रुपये आंकी गई है.आरपीएफ ने सभी गिरफ्तार आरोपियों और बरामद सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित जीआरपी को सौंप दिया है. आरपीएफ अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि रेलवे परिसर या ट्रेनों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना आरपीएफ या रेलवे अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

    रिपोर्ट-साहिबगंज ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news