रांची एयरपोर्ट में महिला यात्री के पास मिला जिंदा कारतूस, एयरपोर्ट परिसर में मची खलबली

    रांची एयरपोर्ट में महिला यात्री के पास मिला जिंदा कारतूस, एयरपोर्ट परिसर में मची खलबली

    रांची (RANCHI) : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में उस समय खलबली मच गई. जब एक NRI महिला के पर्स से  जिंदा गोली बरामद हुई. बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश के दौरान सीआईएसएफ ने महिला यात्री के पास से गोली बरामद किया है. गोली मिलने के बाद सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट थाने को सूचना दी. फिलहाल महिला से पूछताछ कर पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया.

    सड़क में पड़ा मिला था कारतूस

    मिली जानकारी के अनुसार महिला जमशेदपुर में रहती है औऱ अमेरिका का सिटिजन शिप प्राप्त है. उक्त महिला का नाम एलिजाबेथ एल पीटर बताया जा रहा है. वह जमशेदपुर अपने अभिभावकों से मिलने आई थी. जिसके बाद सोमवार को दिल्ली जाने के लिए रांची पहुंची थी. लेकिन रांची एयरपोर्ट में चेकिंग के दौरान उसे सीआईएसएफ ने कारतूस के साथ पकड़ लिया. वहीं पुलिस ने महिला से जब कारतूस के बारे में पूछा, तो महिला ने बताया कि उसे यह कारतूस रास्ते में फेंका मिला था. जिसे ज्वेलरी में लगाने के लिए महिला ने अपने पर्स में रखा था.  



    Related News