जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):सोशल मीडिया पर आए दिन हमें कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिलते है जिसे देखकर हमारा मन विचलित हो जाता है कभी शर्मिंदगी से हमारा सर झुक जाता है तो कभी हमे इंसान होने से भी घिन होने लग जाती है और इंसान होने पर भी पछतावा होता है. दरअसल झारखंड के जमशेदपुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक महिला के साथ शराब माफियाओं की ओर से छेड़खानी की जा रही है. महिला का बीच सड़क पर साडी खोला जा रहा है.बार-बार वह अपने आप को बचाती है लेकिन शराब माफिया एक नहीं सुनते है.
महिला के साथ हैवानियत करते रहे शराब माफिया
सबसे हैरानी की बात है कि आस-पास के लोग भी कुछ नहीं कर रहे है और वह मुकदर्शक बनकर देख रहे है. हालांकी यह पूरी घटना दुकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है.महिला के साथ खुलेआम ऐसी घिनौनी हरकत करना कई सवाल खड़े कर रहा है.वीडियो में महिला बेबस होकर खड़ी है लेकिन शराब माफिया उस पर अत्याचार किये जा रहे है हलांकी एक दो लोग वहां खड़े होकर उसे छोड़ने के लिए भी गुजारिश कर रहे है लेकिन शराब माफियाओं पर हैवानियत का भूत सवार है वह लगातार महिला को थप्पड़ मार रहे है.
जमशेदपुर के बागबेड़ा का है वीडियो
आपको बता दें कि यह वायरल वीडियो जमशेदपुर के बागबेड़ा का है. वीडियो वायरल होते ही बागबेड़ा पुलिस भी हरकत में आ गई है और लगातार दोनों की तलाश के लिए छपेमारी कर रही है.वायरल वीडियो को जैसे ही आप देखेंगे उसमे देखेंगे कि एक दुकान के आगे बहुत सारी भीड़ लगी हुई है वहां एक महिला गुलाबी रंग की साडी पहने खड़ी है जिस पर दो शराब माफिया अत्याचार कर रहे है एक आरोपी महिला पर लगातार थप्पड़ मार रहा है हालांकी अगल-बगल खड़े लड़के उसे छोड़ दो भाई महिला है कह कर रोक रहे है लेकिन उन पर कोई भी असर नहीं पड़ रहा है.शराब माफियाओं की हैवानियत यही रुकी नहीं,उनलोगो ने महिला की साडी खोलने की भी कोशिश है.
रिपोर्ट-रंजीत ओझा
Thenewspost - Jharkhand
4+

