कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाकात, पूर्वी सिंहभूम के इन खदानों को खोलने की मांग, पढ़ें और क्या हुई बात

    कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाकात, पूर्वी सिंहभूम के इन खदानों को खोलने की मांग, पढ़ें और क्या हुई बात

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):बीजेपी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने  कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से नई दिल्ली में मुलाकात की है. जिसमें उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी में बंद पड़े सुरदा, चापड़ी और केंदाडीह खदानों को फिर से खोलने की मांग की है. कुणाल षाड़ंगी ने मंत्री से कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला के मउभंडार में इंडियन कॉपर काम्पलेक्स युनिट आज वीरान है.आइसीसी क्षेत्र की तमाम कापर माइंस फिलहाल बंद हो गयी है.जिसमें एकमात्र चलनेवाली सुरदा माइस में भी कार्य बंद है. जिसको खोला जाना चाहिए, ताकि लोगों को रोजगार मिल सके.

    राखा-चापड़ी खदानों को दोबारा शुरू करने की पहल की जा चुकी है

    वहीं आपको बता दे कि राखा-चापड़ी खदानों को दोबारा शुरू करने की पहल की जा चुकी है. जिसका भूमिपूजन हो चुका है, लेकिन उसको शुरु करने का काम आज भी पूरा नहीं किया गया. इसके साथ ही, एक कॉनसन्ट्रेशन प्लांट टेंडर नहीं होने की वजह से बंद पड़ा है. कुणाल षाड़ंगी ने मंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार झारखंड सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर बंद पड़े खदानों को दोबारा खोलने की दिशा में पहल करें.किसी वजह खदान नहीं खुले हैं, उन सभी पहलुओं पर केंद्र सरकार झारखंड सरकार के साथ मिलकर जरूरी पहल करे, ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के साथ क्षेत्र का समुचित विकास हो सके.

    कुणाल षाड़ंगी  ने मंत्री से ये कहा

    कुणाल षाड़ंगी  ने क्षेत्र में इन खदानों के बंद होने से फैली बेरोजगारी को लेकर मंत्री से गंभीरता से बात की है. और कहा है कि खदान के बंद होने से स्थानीय स्तर पर सैंकड़ों परिवार के सामने रोजी रोटी की समस्या आ गई है. हज़ारों लोग बेरोजगार हो गए हैं. रोजगार जाने से बड़ी संख्या में लोग दूसरे राज्यों में पलायन कर चुके हैं, तो वहीं इस क्षेत्र का विकास ठप होने के साथ, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, स्वच्छता समेत सभी सुविधाएं प्रभावित हो गयी है. वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सभी बातों को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद उचित पहल का आश्वासन दिया है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news