हाड कपाती ठंड से कांप रहा कोयलांचल, अचानक बढ़ गए मरीज, जानिए अस्पताल की तैयारी 

    हाड कपाती ठंड से कांप रहा कोयलांचल, अचानक बढ़ गए मरीज, जानिए अस्पताल की तैयारी

    धनबाद(DHANBAD) : कोयलांचल में ठंड चरम पर है.  2013 के बाद पहली बार यहां तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सुबह में कुहासा के कारण 300 मीटर तक की सड़कें नहीं दिख पाती है.  गुरुवार की बात करें तो दिन में धूप तो निकली थी लेकिन कपकपी बहुत अधिक थी. हाड़ कंपाती ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है.  बच्चे और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है. वैसे भी कोयलांचल में प्रदूषण के कारण सांस के मरीज अधिक होते. इस वजह से अस्पताल में बच्चे और बुजुर्गों की संख्या अधिक है. धनबाद के सबसे बड़े  सरकारी अस्पताल SNMMCH में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है. अधीक्षक डॉ एके वर्णवाल का कहना है कि मरीज बढ़े तो जरूर हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन हमेशा अलर्ट  मोड  में रहता है, इसलिए कुछ विशेष व्यवस्था नहीं करनी पड़ रही है. 

    अलर्ट मोड़ में कोयलांचल के अस्पताल 
     
    जो भी मरीज आ रहे हैं. उनका समुचित  इलाज किया जा रहा है. वैसे बता दें कि कोयलांचल में ठंड के कारण अचानक मरीजों की संख्या बढ़ गई है. डॉक्टरों की मानें तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दमा के मरीजों को परेशानी अधिक है. इसके अलावा सामान्य लोग भी सर्दी, खांसी, बुखार और ठंड लगने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं. हम कह सकते हैं कि शीतलहर ने धनबाद के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. दिन भर चलने वाली सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर विवश कर दिया है. अगर बुधवार की बात करें तो शाम होते-होते 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 7 जनवरी से धनबाद को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है. 

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह, धनबाद 



    Related News