झारखंड महिला कबड्डी टीम राष्ट्रीय खेल गोवा के लिए रवाना, खिलाड़ियों का बढ़ाया गया हौसला

    झारखंड महिला कबड्डी टीम राष्ट्रीय खेल गोवा के लिए रवाना, खिलाड़ियों का बढ़ाया गया हौसला

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):भारतीय ओलंपिक संघ, नई दिल्ली एवम गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल, गोवा हेतु झारखण्ड महिला कबड्डी टीम गोवा के लिए रवाना हो चुकी है. खेल कूद एवम युवा कार्य निदेशालय,झारखंड, रांची एवम झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान में कबड्डी में चयनित महिला खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर की जिम्मेवारी कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड को दी गई थी.

    झारखण्ड महिला कबड्डी टीम राष्ट्रीय खेल गोवा के लिए रवाना

    जिसके अंतर्गत दिनांक 3 अक्टूबर से कोडरमा के ग्रिजली विद्यालय में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था.जिसमें हरियाणा से आए राष्ट्रीय स्तर के कोच प्रवीण कुमार यादव ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया और खिलाड़ियों को खेल के लिए निखारा.वहीं 27 अक्टूबर को सभी महिला खिलाड़ी समेत टीम कोच एवं मैनेजर गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल के लिए कोडरमा जंक्शन से रवाना हुए.

    खिलाड़ियों का बढ़ाया गया हौसला 

     मौके पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए कोडरमा जिला कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष विशाल सिंह, सह सचिव विजय कुमार साहू, उपाध्यक्ष जय गोपाल शर्मा समेत संघ के कई अन्य सदस्य मौजूद थे.सभी महिला खिलाड़ियों ने संघ के सभी सदस्यों समेत ग्रिज़ली विद्यालय को ऐसी उच्च स्तर की व्यवस्था प्रदान करने के लिए आभार प्रकट किया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news