झारखंड को मिलेगी बड़ी स्वास्थ्य सौगात, जनवरी में होगा नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन

    झारखंड को मिलेगी बड़ी स्वास्थ्य सौगात, जनवरी में होगा नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन

    TNP DESK- झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का उद्घाटन आगामी जनवरी माह में किया जाएगा. इसको लेकर कॉलेज के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक रूप से उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

    मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात के दौरान मेडिकल कॉलेज की तैयारियों, अत्याधुनिक सुविधाओं और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि कॉलेज में आधुनिक चिकित्सा उपकरण, अनुभवी डॉक्टरों की टीम और मेडिकल शिक्षा की उच्च स्तरीय व्यवस्था की गई है.

    उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के शुरू होने से कोल्हान क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की व्यवस्था है. साथ ही मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. ऐसे संस्थानों के खुलने से झारखंड को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी.

    बताया जा रहा है कि उद्घाटन समारोह को भव्य रूप देने की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं और इसमें राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल होंगे.

     

     

    चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को बताया कि आदित्यपुर स्थित नया मेडिकल कॉलेज झारखंड के लिए एक ‘मील का पत्थर’ साबित होगा। यहाँ आधुनिकतम चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की व्यवस्था है। साथ ही, आम मरीजों के लिए भी बेहद रियायती दरों पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान के प्रयासों की सराहना की।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news