झारखंड इस्पात फैक्ट्री हादसा: मृतक के परिजन से मिले मंत्री,21-21 लाख का दिया चेक,कंपनी पर होगी कार्रवाई!

    Ramgarh news:झारखंड के उद्योगपति रामचंद्र रुंगटा की फैक्ट्री झारखंड इस्पात फैक्ट्री में कल बॉयलर विस्फोट हुई थी जिसमे 9 मजदूर झुलस गए थे, कल तीन मजदूर की मौत हो चुकी है, और दो की हालत गंभीर बनी हुई है, पूरे मामले को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी संज्ञान लिया है

    झारखंड इस्पात फैक्ट्री हादसा: मृतक के परिजन से मिले मंत्री,21-21 लाख का दिया चेक,कंपनी पर होगी कार्रवाई!

    रामगढ़(RAMGARH):जिले के झारखंड इस्पात फैक्ट्री मामले में अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है. पूरे घटना की जांच रिपोर्ट विभाग से मांगी है. सीएम के आदेश के बाद खुद श्रम मंत्री रामगढ़ पहुंचे. जहां मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर मुआवजा की राशी दी. साथ ही अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जाना है. बता दे कि मंगलवार को रामगढ़ जिले में झारखंड इस्पात फैक्ट्री  के बॉयलर में ब्लास्ट हुआ. जिसमें तीन मजदूरों की जान चली गई. जबकि कई गंभीर रूप से घायल है.    

     सोंपा 21-21 लाख का चेक 

    मृतक के परिवार वालों से भी मिलकर मंत्री ने फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा दी गई मुआवजा राशि 21- 21 लाख रुपए का चेक मृतक के परिवार को वाले को मंत्री के हाथों सपूत किया गया.इस दौरान रामगढ़ की विधायक ममता देवी भी मंत्री के साथ में मौजूद थे, वही मंत्री ने मृतक के परिवार वालों को भी काम क्रिया में आर्थिक सहायता हेतु अपने स्तर से भी नगद राशि प्रदान की है.

    पूरे मामले की जांच समिति भी गठित

    झारखंड सरकार के निर्देश पर पूरे मामले की जांच समिति भी गठित किया गया.48 घंटे के अंदर फैक्ट्री में हुई लापरवाही घटना मामले की जांच कर प्रतिवेदन सुनिश्चित करने की बात कही गई है मंत्री ने यह भी कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन अगर पूरे प्रकरण में दोषी साबित होता है तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

    रिपोर्ट-अनुज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news