झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव, जमशेदपुर बार भवन में शांतिपूर्ण मतदान

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव, जमशेदपुर बार भवन में शांतिपूर्ण मतदान

    जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल का पूरे राज्य के 24 जिला में चुनाव चल रहा है. वहीं जमशेदपुर में भी बार भवन में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव चल रहा है.

    जमशेदपुर में 2212 मेंबर है जो अपना मत का प्रयोग करेंगे. मतदान सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा. प्रशासन की ओर से पुलिस की व्यवस्था की गई है ताकि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराया जा सके.

    वहीं बार एसोसिएशन के इस चुनाव के प्रति सभी अधिवक्ताओं में एक अलग उमंग देखने को मिल रही है.  वंही जमशेदपुर बार एसोसिएशन में कई अधिवक्ता उम्मीदवार भी हैं  जो अपने अपने टेंट लगा कर बाकी अधिवक्ताओं को वोट के लिए प्रेरित कर रहें हैं.

    वहीं शहर के जितने भी अधिवक्ता है सभी अधिवक्ता वोट डालने के लिए अपनी अपनी पारी का इंतजार कर रहें है. सभी अधिवक्ता लाइन लगा कर शांतिपूर्ण तरिके से अपना अपना मतदान कर रहें है.  झारखण्ड बार एसोसिएशन के प्रति सभी अधिवक्ताओं में एक अलग उल्लास देखने को मिल रहा है.

    रिपोर्ट – रंजीत कुमार ओझा

     



    Related News