29 सितंबर को झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए जायेंगे कई महत्‍वपूर्ण निर्णय

    29 सितंबर को झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए जायेंगे कई महत्‍वपूर्ण निर्णय

    रांची(RANCHI): झारखंड कैबिनेट की बैठक 29 सितंबर 2022 को झारखंड मंत्रालय में होगी. इसकी अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. इसमे कई अहम निर्णय लिए जाएंगे.

    कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं  

    मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक रांची में 29 सितंबर, 2022 को शाम 4 बजे से होगी. यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. जानकारी हो कि पिछली बार हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिया गया था. इसमे 1932  के आधार पर स्‍थानीय नीति लागू करना और पिछड़ी जाति को 27 फीसदी आरक्षण देना भी शामिल है.

    रिपोर्ट: रंजना कुमारी, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news