प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मिला शहरवासियों को तोहफा, जसीडीह से बंगलौर के लिए नई ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    देवघर (DEOGHAR): रेल मंत्रालय की ओर से देवघर के जसीडीह से बंगलौर के लिए नयी ट्रेन का शुभआरम्भ  किया गया. मौके पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संतालपरगना के आम जन मानस को आज फिर एक तोहफ़ा दिया है. उन्होंने बताया कि जसीडीह से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे ट्रेन खुलकर शनिवार रात्रि 8:30 बजे बंगलौर पहुंचेगी. वहीं बंगलौर से यह ट्रेन रविवार सुबह 10 बजे खुलकर सोमवार रात्रि लगभग 12 बजे जसीडीह पहुंचेगी. यह ट्रेन मधुपुर, जामताड़ा, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान, दानकुनी, खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर, खुरदारोड, विजयनगरम, विशाखापट्टनम, पेराम्बुर, कटापदी स्टेशन पर रुकेगी. सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करने के लिए शब्द कम हैं. बता दें कि जसीडीह से बंगलौर के लिए सीधी ट्रेन चालू होने के कारण देवघर समेत पूरे संतालपरगना सहित सीमावर्ती बिहार प्रांत के कई जिलों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 'सेवा पखवाड़ा' में मिला तोहफा

    इस संबंध में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन में देवघर समेत संताल वासियों को तोहफा मिला है. कहा कि जसीडीह से बेंगलुरु ट्रेन का उद्घाटन 23 सितंबर को होगा. बेंगलुरु की ट्रेन के लिए हमेशा सीट की कमी के कारण लाठीचार्ज होता था. आईटी सेक्टर में पढ़ाई व नौकरी करने वाले के साथ-साथ मजदूरों और वेल्लूर इलाज कराने के लिए जाने वाले रोगियों को भी इस ट्रेन से सुविधा होगी.

    यात्रियों ने जताई खुशी

    ट्रेन की शुरुआत होने से परिवार सफर कर रहे यात्रियों में खुशी देखी गई यात्रियों का कहना है कि डायरेक्ट ट्रेन बेंगलुरु का ना होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी और भीड़ का सामना करना पड़ता था इस ट्रैन की शुरुआत होने से अब हमें कोई दिक्कत नहीं होगी

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news