रांची(RANCHI): आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अहम फैसला लिया है. पार्टी ने झारखंड के कई अनुभवी नेताओं को असम में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है. इस संबंध में AICC की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है. यह अधिसूचना झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू के हस्ताक्षर से जारी की गई है.

जारी सूची के मुताबिक असम में प्रचार अभियान के लिए जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें सांसद सुभदेव भगत, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक रमेश्वर उरांव, ममता देवी, रामचंद्र सिंह, सोना राम सिंकू और नमन बिक्सल कोंगारी शामिल हैं.
इसके अलावा झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो को भी असम में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार अभियान की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि इन नेताओं के अनुभव से चुनाव प्रचार को मजबूती मिलेगी.
Thenewspost - Jharkhand
4+


