शाम होते ही अचानक बदला जमशेदपुर का मौसम, तेज हवा और बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत

    शाम होते ही अचानक बदला जमशेदपुर का मौसम, तेज हवा और बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद जमशेदपुर का मौसम अचानक बदल गया है. दोपहर तक लोग भीषण गर्मी से परेशान नजर आ रहे थे, लेकिन शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया.शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है. इसके साथ ही कुछ जगहों पर बिजली कड़कने की भी खबर है.

    गर्मी से काफी राहत

    अचानक मौसम बदलने से लोगों को तेज गर्मी से काफी राहत मिली है.दिनभर जो तापमान असहनीय लग रहा था, वह अब गिरने लगा है और हवा भी ठंडी चल रही है.लोग जो दिनभर गर्मी से बचने के लिए घरों और दुकानों में परेशान हो रहे थे, वे अब खुले वातावरण का आनंद लेते नजर आ रहे है. सड़क पर भी चहल-पहल बढ़ गई है और लोग बारिश की फुहारों का आनंद ले रहे है.

    कुछ घंटों तक होगी हल्की बारिश 

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव स्थानीय नमी और बादलों के बनने की वजह से हुआ है आने वाले कुछ घंटों तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी जारी रह सकती है.हालांकि, बिजली कड़कने के कारण लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी जा रही है.खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की हिदायत दी गई है.



    Related News