युवक ने नशा के करने के लिए रची लूट की साजिश, ओला गाड़ी बुक कर ड्राइवर को ही लूटा

    युवक ने नशा के करने के लिए रची लूट की साजिश, ओला गाड़ी बुक कर ड्राइवर को ही लूटा

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : नशा की लत ऐसी कि इंसान बिना कुछ सोचे समझे कुछ भी कर बैठता है. कई लोग ऐसी बुरी आदतों में सही-गलत के बीच का फर्क भूल जाते हैं. एक ऐसा ही जीता जागता उदाहरण जमशेदपुर शहर के सोनारी थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां युवा अब नशा के लिए अपराध की ओर बढ़ रहे हैं. 

    जानिए क्या है पूरा मामला 

    शहर के एक युवक ने नशा के लिए ओला गाड़ी बुक किया और उसके बाद ओला गाड़ी वाले से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया, जहां युवक ने सुनसान जगह पर ओला के चालक पर हमला किया उसके बाद उस चालक से मोबाइल पर्स और ओला गाड़ी लेकर फरार हो गया, घायल अवस्था में चालक ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जांच करते हुए इस पूरे मामले का खुलासा किया है. 

     शहर में नशा के खिलाफ कार्रवाई

    इस घटना के तुरंत बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.  एसपी ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवक काफी अच्छे घर से आता है, मगर नशा के लत में इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है, फिलहाल पुलिस शहर में नशा के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. आरोपी युवक को पुलिस न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 



    Related News