जमशेदपुर: जूनियर इंजीनियर के घर से 20 लाख के जेवरात की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: जूनियर इंजीनियर के घर से 20 लाख के जेवरात की चोरी,  जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर (Jamshedpur): एक बार फिर चोरों का आतंक जमशेदपुर में देखने को मिला है. जहां मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित टाटा स्टील के जूनियर इंजीनियर शाह फैसल के आवास से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात की चोरी का मामला सामने आया है.

    पढ़े पूरा मामला 

    घटना का खुलासा तब हुआ जब शाह फैसल की पत्नी गोलमुरी स्थित एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जेवर निकालने घर के फर्स्ट फ्लोर के कमरे में गई, और उन्होंने जब अलमारी खोली तो जेवरों का बैग गायब था.शाह फैसल ने बताया कि अलमारी का लॉकर बंद था लेकिन उसकी चाबी बाहर टेबल पर रखी हुई थी.आशंका है कि चाबी से लॉकर खोलकर जेवर चोरी किए गए.परिवार की ओर से तुरंत मानगो थाना को सूचना दी गई. जहां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.फैसल ने बताया कि घर पर कोई जबरन घुसने के निशान नहीं हैं, जिससे अंदेशा है कि चोरी किसी परिचित द्वारा की गई है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

    रिपोर्ट:रंजीत ओझा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news