जमशेदपुर:सीओ की देखरेख में घाघिडीह में हो गया इतना बड़ा जमीन घोटाला,मालिक की इजाजत के बिना बेच दी गई जमीन

    जमशेदपुर:सीओ की देखरेख में घाघिडीह में हो गया इतना बड़ा जमीन घोटाला,मालिक की इजाजत के बिना बेच दी गई जमीन

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर परसुडीह के घाघिडीह क्षेत्र से एक जमीन घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है, जहा रमेश भूमिज के साढ़े तीन एकड़ जमीन को बेच दिया गया है, रमेश भूमिज ने इसकी शिकायत झामुमो नगर कमिटी को किया, जिसके बाद झामुमो नगर कमिटी ने आज उस पीड़ित को लेकर जिला के उपायुक्त से मुलाक़ात कर जल्द इस मामले को सुलझाने का आग्रह किया है.

    पढ़े मामले पर डीसी ने क्या कहा

     वही जिला के उपायुक्त ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है, झामुमो के जिला प्रमुख बगराई मारडी ने कहा कि इतना बड़ा जमीन का मामला सामने आया है, जिसमे साढ़े तीन एकड़ आदिवासी भूमिज के जमीन को जमशेदपुर सीओ के देख रेख में बेंच दिया गया है, ज़ब गरीब झामुमो नगर कमिटी के पास पहुंचा तो सभी लोग जिला के उपायुक्त को इस विषय मे मिल कर मामले का सुलझाने को कहा.अगर मामला नहीं सुलझाया गए तो राज्य के मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी दी जाएगी.

    सीओ ऑफिस का चक्कर लगता रहा, लेकिन नहीं निकला कोई निष्कर्ष 

    वही पीड़ित रमेश भूमिज ने बताया कि काफी दिनों तक अपने जमीन को लेकर सीओ कार्यालय का चक्कर काटा जिसके बाद मालूम हुआ कि उनके पास एक भी जमीन नहीं है, सभी जमीन बिक्री हो गई है, उन्होंने कहा कि मेरी जमीन मैंने बेचा नहीं तो कैसे बिक गया.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news