जमशेदपुर:बीजेपी और नीतीश कुमार के गठबंधन पर बोले सरयू राय, नीतीश कुमार राजनीति में अपनी अंतिम पारी खेल रहे हैं

    जमशेदपुर:बीजेपी और नीतीश कुमार के गठबंधन पर बोले सरयू राय, नीतीश कुमार राजनीति में अपनी अंतिम पारी खेल रहे हैं

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जिस तरीके से आरजेडी का दामन छोड़कर बीजेपी के खेमे में आये, उससे बिहार ही नहीं पूरे देश में राजनीति उथल-पुथल मच गई.एक तरफ जहां इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार को कोसने में लगा है, तो वहीं बीजेपी ने सुशासन बाबू का स्वागत बड़े जोर-शोर से करते हुए 9वीं बार बिहार का सीएम बना दिया.वहीं इन सब से झारखंड में इसकी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

    बिहार की राजनीति पर बोले सरयू राय

    झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार में सरकार बदली, तो इस बदलाव पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सरयू राय ने कहा कि वे इसे सामान्य प्रक्रिया को समझते है, क्योंकि एक फिल्म आई थी नाम एक फूल दो माली, नीतीश कुमार तो फूल है बस उनके माली बदल जाते हैं.

    नीतीश कुमार अब अपनी अंतिम पारी खेल रहे हैं-सरयू राय

     बस कुछ लोग छोड़ जाते हैं और कुछ मिल जाते हैं, वहीं इस गठबंधन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद फिर तस्वीर साफ होगी. नीतीश कुमार अब अपनी अंतिम पारी खेल रहे हैं, सक्रिय राजनीति से अंतिम विदाई हो उन्होंने यह फैसला लिया है, उन्होंने नीतीश कुमार को बेदाग मुख्यमंत्री कहा है. उन पर अब तक किसी प्रकार का कोई दाग धब्बे नही है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा



    Related News