जमशेदपुर:बार-बार गोलमुरी के इस केबल कंपनी में अगलगी से उठे कई सवाल, जांच कर रही है पुलिस

    Jamshedpur: Repeated fires at this cable company in Golmuri have raised many questions; police are investigating। जमशेदपुर:बार-बार गोलमुरी के इस केबल कंपनी में अगलगी से उठे कई सवाल, जांच कर रही है पुलिस

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबल कंपनी परिसर में एक बार फिर अगलगी की घटना से अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि किसी असामाजिक तत्व ने कंपनी परिसर के अंदर जलती हुई चिंगारी फेंकी, जिससे मोबिल के ड्रम में आग लग गई.

    इससे पहले भी कई बार अगलगी की घटनाएं हुई है

     मोबिल में आग लगते ही लपटें तेजी से फैल गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब केबल कंपनी में आग लगी हो. इससे पहले भी कई बार अगलगी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस 

    गौरतलब है कि हाल ही में केबल कंपनी का अधिग्रहण वेदांता समूह द्वारा किया गया है और कंपनी के दोबारा संचालन की प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है. ऐसे समय में लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और पुलिस भी मामले की जांच में लगी हुई है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा



    Related News